BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

अब क्यू आर कोड बताएगा ई-रिक्शा की पूरी पहचान; बिलासपुर पुलिस ने शुरू की डिजिटल सुरक्षा व्यवस्था..हर ई-रिक्शा को मिलेगी डिजिटल आईडी, मोबाइल से स्कैन करते ही सामने आएगी वाहन और चालक की जानकारी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में बिलासपुर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। यातायात पुलिस द्वारा ई-रिक्शा के डिजिटल पंजीकरण और क्यू आर कोड आधारित पहचान व्यवस्था का शुभारंभ किया गया। इस व्यवस्था के तहत जिले के ई-रिक्शा को डिजिटल रूप से पंजीकृत कर प्रत्येक वाहन को विशिष्ट डिजिटल आईडी और क्यू आर कोड प्रदान किया जाएगा। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा-निर्देशन में शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य ई-रिक्शा चालकों और वाहनों की जानकारी को डिजिटल रूप से सुरक्षित एवं व्यवस्थित करना है। यात्री ई-रिक्शा में लगाए गए क्यू आर कोड को अपने मोबाइल फोन से स्कैन कर संबंधित वाहन और चालक की उपलब्ध जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

एक स्कैन में मिलेगी जरूरी जानकारी…….

डिजिटल पंजीकरण के दौरान ई-रिक्शा चालक की पहचान, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन संबंधी विवरण, फोटो सहित अन्य आवश्यक जानकारियों को डिजिटल रिकॉर्ड में सुरक्षित किया जाएगा। इससे यात्रियों को वाहन में बैठने से पहले चालक और वाहन से संबंधित आवश्यक जानकारी हासिल करने में सुविधा होगी। किसी आपात स्थिति में भी संबंधित वाहन और चालक की जानकारी को परिजनों अथवा आवश्यक व्यक्तियों के साथ साझा करना आसान हो सकेगा। पुलिस और प्रशासन के लिए भी डिजिटल रिकॉर्ड के माध्यम से सत्यापन और निगरानी की प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित हो सकेगी।

महिला और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा पर विशेष जोर..….

यातायात पुलिस के अनुसार इस व्यवस्था का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और आम यात्रियों की सुरक्षा को मजबूत करना है। क्यू आर आधारित पहचान व्यवस्था से यात्रियों को संबंधित ई-रिक्शा की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। किसी आवश्यकता या आपात स्थिति में यही डिजिटल जानकारी उपयोगी साबित हो सकती है।

ई-रिक्शा का बनेगा डिजिटल डेटाबेस……

इस पहल से जिले में संचालित ई-रिक्शा और उनके चालकों का व्यवस्थित डिजिटल डेटाबेस तैयार होगा। इससे भविष्य में वाहनों एवं चालकों के सत्यापन, पहचान और आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। पुलिस का मानना है कि डिजिटल तकनीक के माध्यम से सार्वजनिक परिवहन में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने में मदद मिलेगी।

सुरक्षित सफर की दिशा में नई पहल……..

बिलासपुर यातायात पुलिस की यह पहल डिजिटल पहचान, यात्री सुरक्षा और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस के मुताबिक इस व्यवस्था को नियमित रूप से संचालित किया जाएगा और प्राप्त अनुभव के आधार पर इसे भविष्य में अन्य क्षेत्रों में भी विस्तार दिया जा सकता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत में गूंजा संगठन का संदेश; प्रबल जूदेव ने भाजयुमो अध्यक्ष के निवास पर की संगठनात्मक चर्चा..भाजपा... रतनपुर की फिजा बिगाड़ने की कोशिश का आरोप; शिकायत के बाद प्रशासन अलर्ट..कलेक्टर बोले— शांति और भाईचार... अब क्यू आर कोड बताएगा ई-रिक्शा की पूरी पहचान; बिलासपुर पुलिस ने शुरू की डिजिटल सुरक्षा व्यवस्था..हर ... बिलासपुर; डेम में नहाने उतरे बुजुर्ग की डूबने से मौत, गहरे पानी में समा गई जिंदगी...सुबह घर से नहाने... बिलासपुर के स्कूलों में मनमानी पर शिक्षा विभाग की सख्ती; कहीं प्राचार्य गायब तो कहीं शिक्षकों ने नही... कोपर्शी जंगल में माओवादियों के डंप पर बड़ा वार : BGL लॉन्चर, 21 कारतूस और 7 डेटोनेटर समेत हथियार बरा... रायगढ़ में प्रोफेसर का चाकू की नोक पर अपहरण : बंधक बनाकर UPI से ट्रांसफर कराए 1 लाख, एक आरोपी गिरफ्त... सड़क के बीच बैठे मिले पशु तो भड़के डिप्टी CM विजय शर्मा : रात में काफिला रुकवाकर अधिकारियों को लगाई ... रायपुर में आवारा सांड का आतंक; गोद में बच्चे को लेकर खड़े व्यक्ति पर अचानक झपटा सांड..CCTV वायरल! तखतपुर में अंबेडकर प्रतिमा पर गोबर फेंकने से बवाल; बहुजन समाज का फूटा आक्रोश..गिरफ्तारी की मांग!