BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; डेम में नहाने उतरे बुजुर्ग की डूबने से मौत, गहरे पानी में समा गई जिंदगी…सुबह घर से नहाने निकले थे, काफी देर बाद डेम में दिखाई दिया शव!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोन में बुधवार को झरिया डेम में डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों और परिजनों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मौत डूबने से होने की आशंका जताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सोन निवासी समेलाल पटेल (48 वर्ष), पिता स्वर्गीय बरन लाल पटेल, बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे गांव के पास स्थित झरिया डेम में नहाने के लिए घर से निकले थे। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान वे डेम के गहरे पानी में चले गए और इसके बाद वापस नहीं लौटे। कुछ समय बाद डेम के पानी में उनका शव दिखाई दिया। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा उन्हें पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना तत्काल पचपेड़ी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार फिलहाल बुजुर्ग की मौत डूबने से होने की आशंका है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत में गूंजा संगठन का संदेश; प्रबल जूदेव ने भाजयुमो अध्यक्ष के निवास पर की संगठनात्मक चर्चा..भाजपा... रतनपुर की फिजा बिगाड़ने की कोशिश का आरोप; शिकायत के बाद प्रशासन अलर्ट..कलेक्टर बोले— शांति और भाईचार... अब क्यू आर कोड बताएगा ई-रिक्शा की पूरी पहचान; बिलासपुर पुलिस ने शुरू की डिजिटल सुरक्षा व्यवस्था..हर ... बिलासपुर; डेम में नहाने उतरे बुजुर्ग की डूबने से मौत, गहरे पानी में समा गई जिंदगी...सुबह घर से नहाने... बिलासपुर के स्कूलों में मनमानी पर शिक्षा विभाग की सख्ती; कहीं प्राचार्य गायब तो कहीं शिक्षकों ने नही... कोपर्शी जंगल में माओवादियों के डंप पर बड़ा वार : BGL लॉन्चर, 21 कारतूस और 7 डेटोनेटर समेत हथियार बरा... रायगढ़ में प्रोफेसर का चाकू की नोक पर अपहरण : बंधक बनाकर UPI से ट्रांसफर कराए 1 लाख, एक आरोपी गिरफ्त... सड़क के बीच बैठे मिले पशु तो भड़के डिप्टी CM विजय शर्मा : रात में काफिला रुकवाकर अधिकारियों को लगाई ... रायपुर में आवारा सांड का आतंक; गोद में बच्चे को लेकर खड़े व्यक्ति पर अचानक झपटा सांड..CCTV वायरल! तखतपुर में अंबेडकर प्रतिमा पर गोबर फेंकने से बवाल; बहुजन समाज का फूटा आक्रोश..गिरफ्तारी की मांग!