BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; भारी वाहन चालकों की मीटिंग, यातायात पुलिस ने दिए कड़े निर्देश, नशे में वाहन चलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस ने जिले के रजिस्टर्ड भारी वाहन चालकों की अहम बैठक बुलाई। इस दौरान चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग की हिदायत दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर और एएसपी ट्रैफिक रामगोपाल करियारे के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में जिलेभर के दर्जनों भारी वाहन चालक मौजूद रहे। यातायात पुलिस ने मीटिंग में चालकों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए कई अहम निर्देश दिए। चालकों को नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, ओवरलोडिंग न करने, ओवरटेकिंग से बचने और गाड़ी ब्रेकडाउन होने की स्थिति में रिफ्लेक्टर कोन लगाने जैसी बातें विस्तार से समझाई गईं। मीटिंग में चालकों को “यातायात मितान” बनने का आह्वान किया गया। उन्हें दुर्घटना होने की स्थिति में तत्काल मदद पहुंचाने और घायलों को चिन्हित अस्पतालों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी बताई गई। यातायात पुलिस ने साफ किया कि अब सभी वाहन चालकों को परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित वर्दी और आईडी कार्ड धारण करना अनिवार्य होगा। मोटरयान अधिनियम के तहत उन्हें बाएं सीने पर पहचान बिल्ला और अपने नाम की नेम प्लेट लगानी होगी। पुलिस अधिकारियों ने बैठक में मौजूद परिवहन संघ के पदाधिकारियों से भी सहयोग मांगा और कहा कि नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। ऐसे कदमों से सड़क हादसों पर लगाम लगने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित होने की उम्मीद जताई जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...