ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

कोरबा सामूहिक दुष्कर्म केस में कोर्ट का बड़ा फैसला : दो दोषियों को 20-20 साल की सजा, DNA जांच बनी अहम कड़ी

कोरबा के लेमरू थाना क्षेत्र के सामूहिक दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दो दोषियों को 20-20 साल की कैद सुनाई। मामले में DNA जांच समेत अन्य साक्ष्यों पर सुनवाई हुई....

कोरबा। लेमरू थाना क्षेत्र में महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दो आरोपियों को दोषी ठहराते हुए 20-20 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने मामले में आरोपी हश्रुहन मंझवार और अजय सारथी को सजा सुनाई है।

रात में घर पहुंचकर की थी वारदात

अभियोजन के अनुसार, घटना पिछले वर्ष जुलाई की है। पीड़िता रात में खाना खाने के बाद अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान दोनों आरोपी कथित तौर पर शराब के नशे में उसके घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। जब दरवाजा नहीं खोला गया तो आरोपियों ने दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया। इसके बाद दोनों ने पीड़िता के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

सुबह परिजनों और ग्रामीण प्रतिनिधियों को बताई घटना

घटना के तुरंत बाद पीड़िता थाने नहीं पहुंची। अगले दिन सुबह उसने अपने देवर-देवरानी, सरपंच और कोटवार को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद उनके साथ थाने पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर लेमरू पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनसे पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया था।

DNA जांच के लिए भेजे गए थे साक्ष्य

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और अन्य कार्रवाई में जब्त की गई वस्तुओं को राज्य न्यायालयीन विज्ञान प्रयोगशाला, रायपुर भेजा था। वहां इनका DNA परीक्षण कराया गया। पुलिस की जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामला न्यायालय में पहुंचा, जहां फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हुई।

कोर्ट ने दोनों आरोपियों को सुनाई 20 साल की सजा

मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दोनों आरोपियों को दोषी माना और प्रत्येक को 20 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। अदालत के फैसले के बाद पीड़िता को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
श्मशान में 16 लोगों की मौजूदगी से हड़कंप; पूजा-पाठ, मुंडन और 60 नींबू ने बढ़ाया रहस्य..9 पर कार्रवाई... मुक्तिधाम का रास्ता बंद तो थम गया अंतिम सफर; ग्रामीण और जमीन मालिक आमने-सामने..प्रशासन ने खुलवाया रा... कोरबा सामूहिक दुष्कर्म केस में कोर्ट का बड़ा फैसला : दो दोषियों को 20-20 साल की सजा, DNA जांच बनी अह... गरियाबंद के आदिवासी छात्रावास में बड़ा हादसा : गर्म दाल से 9वीं के दो छात्र झुलसे, प्रबंधन पर लापरवा... यूथ कांग्रेस चुनाव पर अजय चंद्राकर का बड़ा आरोप : फर्जी वोटिंग और चंदे से सदस्यता का दावा, CBI जांच ... हमारा प्रिंसिपल कैसा है…? : छात्राओं का वीडियो वायरल, फीस वसूली से एक्सपायरी सैनिटरी पैड तक के आरोप... भाजपा बिलासपुर ग्रामीण की सोशल मीडिया टीम में बड़ा फेरबदल; हिमांशु यादव बने जिला मीडिया प्रभारी झलमला में गौवंशों की मौत पर गरमाया मामला; चारा-पानी के अभाव का आरोप, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग... सीपत; लुतरा उर्स को लेकर ट्रैफिक प्लान तैयार..30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भारी वाहनों की NO-ENTRY, रूट... लुतरा शरीफ में गूंजा अजीमुशान जलसा-ए-तकरीर; शाही संदल-चादर में उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम..किछौछा शरी...