BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का कर्मचारी, SDRF ने निकाला शव!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोटा क्षेत्र के कोरी डेम में सोमवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे 32 वर्षीय युवक की नहाते समय गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मंगला निवासी दिग्विजय कौशिक, पिता स्व. ईश्वर कौशिक के रूप में हुई है। दिग्विजय अनुकंपा नियुक्ति के तहत शिक्षा विभाग में पदस्थ थे। जानकारी के अनुसार, दिग्विजय सोमवार सुबह अपने पांच दोस्तों के साथ कोरी डेम पहुंचे थे। सभी ने डेम क्षेत्र में घूमने के बाद दोपहर करीब 2 बजे पानी में नहाना शुरू किया। इसी दौरान दिग्विजय नहाते हुए अचानक गहरे पानी की ओर चले गए और पानी में डूब गए। साथ मौजूद दोस्तों ने उन्हें बचाने और तलाशने का प्रयास किया, लेकिन पानी की गहराई अधिक होने के कारण उनका तत्काल पता नहीं चल सका। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तलाश शुरू कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए SDRF की टीम को भी बुलाया गया। SDRF जवानों ने काफी मशक्कत के बाद पानी के भीतर से दिग्विजय का शव बरामद किया। शव मिलने के बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की परिस्थितियों और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दिग्विजय शिक्षा विभाग में पदस्थ होने के साथ परिवार की जिम्मेदारियां भी संभाल रहे थे। दोस्तों के साथ कुछ समय बिताने के लिए निकले दिग्विजय की अचानक मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी! रसीद 9 हजार की, वसूले 15 हजार; निगम टैक्स वसूली पर घुरु-अमेरी में बवाल..कमिश्नर ने दिए जांच के निर्द... सीपत क्षेत्र के गौठानों में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला; झलमला के बाद नरगोड़ा में 20-25 मवेशियों की म... बिलासपुर; राजनीति में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर 82.63 लाख की ठगी, शातिर महिला गिरफ्तार..फेसबुक पर... बिलासपुर में निर्माणाधीन मकान बना चोर का निशाना; रात में सोता रहा परिवार, सुबह गायब मिले गहने-मोबाइल... SIR विवाद पर बिलासपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल; कलेक्टरेट तक विरोध मार्च..CEC का पुतला फूंका, गिरफ्त... मासिक धर्म पर झिझक तोड़ने आगे आया ‘जागरूक नारी’ अभियान..बिलासपुर के जेपी वर्मा कॉलेज में छात्राओं को... बिलासपुर; शहीद भगत सिंह की जयंती पर बुजुर्गों के बीच पहुंचा आज़ाद पैनल..फल और शॉल बांटकर लिया आशीर्व... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार