Raftaar News Cg

श्री हनुमान जन्मोत्सव पर धर्म जागृति मंच द्वारा विशाल शोभायात्रा का आयोजन आज…! अभूतपूर्व सफलता प्रदान करें: त्रिलोक चंद्र श्रीवास

बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) धर्म जागृति मंच बिलासपुर द्वारा भगवान श्री हनुमान जन्म उत्सव पर परंपरा अनुसार इस वर्ष भी विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया है, उक्त बारे में चर्चा करते हुए विस्तार से जानकारी देते हुए समिति के संयोजक त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने बताया कि सनातन प्रेमी स्व.प्रेम श्रीवास जी के द्वारा 30 वर्ष पूर्व श्री हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा प्रारंभ किया गया था और छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में श्री हनुमान जन्मोत्सव का शुभारंभ इसी समिति के द्वारा किया गया था। इस वर्ष आयोजन का तीसवा वर्ष है, इस वर्ष में प्रति वर्ष अनुसार भव्य विशाल शोभायात्रा का आयोजन धर्म जागृति मंच द्वारा किया गया है। शोभायात्रा अपरान्ह 3 बजे पंचमुखी हनुमान मंदिर बुधवारी बाजार से प्रारंभ होकर तोरवा थाना, गुरुनानक चौक तोरवा से दयालबंद गांधी चौक होते हुए, जूना बिलासपुर सिटी कोतवाली, मानसरोवर चौक से तेली पारा होते हुए, पुराना बस स्टैंड, शहीद चौक, इंदिरा गांधी चौक, तारबाहर, खुदीराम बोस चौक से रेलवे स्टेशन प्रारंभिक स्थल पर पहुंचकर समापन होगा। इस शोभायात्रा में कोटा दुर्ग और भिलाई की झांकी रायपुर तखतपुर मुंगेली से डीजे सहित पंथी, खरसिया कोरबा रामपुर का करमा नाच, डंडा पार्टी सहित अनेक वाद्य यंत्र और अखाड़ा रामधुन करते हुए हजारों सनातन प्रेमी साथ चलेंगे। आयोजन का तीसवें वर्ष पर शहर में भी अभूतपूर्व उत्साह है, रास्ते में 50 से ज्यादा स्थानों पर राजनीतिक सामाजिक और धार्मिक संगठनों के द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। इस शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए धर्म जागृति मंच छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष मनोज श्रीवास, चीनी बूटी गंगोत्री, सपन रजक, नरेंद्र श्रीवास, उमेश यादव, सुशील छाबड़ा, मोती गंगवानी, गोविंद श्रीवास, दीपक श्रीवास, नरेंद्र श्रीवास, सीनू राव, राकेश राज, दीपक कश्यप, पप्पू कौशिक, केशव गोरख, राकेश केसरी, छोटे वर्मा, पवन वर्मा, पुरुषोत्तम सराफ, नवल किशोर शर्मा, महेश मिश्रा, मुकेश बंजारे, मोहन जायसवाल, अमर दास, सूरज प्रधान, विष्णु हिरवानी, मोनू श्रीवास, नवीन चंद्र दुबे, मनोज शुक्ला, मनीष भट्ट, प्रियंका सराफ, कमल कौशिक, दिलीप कश्यप, थानेश्वर सिंह ठाकुर, गणेश वर्मा, आयुष सिंह राज, कौशल श्रीवास्तव, राहुल सिंह ठाकुर, राहुल गोरख, राकेश चौहान, चरण सिंह राज, कृष्णा श्रीवास, पवन सिंह ठाकुर, दादू शिकारी, रितेश कश्यप, प्रशांत काछी, सहित समिति के सैकड़ों जन जुटे हुए हैं। आयोजन समिति के संयोजक त्रिलोक चंद श्रीवास ने प्रत्येक वर्ष अनुसार इस वर्ष भी इस आयोजन को अभूतपूर्व रूप से सफल बनाने का आग्रह बिलासपुर जिले और संभाग के आम जनों से किया है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...