BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; शहीद भगत सिंह की जयंती पर बुजुर्गों के बीच पहुंचा आज़ाद पैनल..फल और शॉल बांटकर लिया आशीर्वाद!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर आज़ाद पैनल छात्र संघ ने कल्याण वृद्धाश्रम में सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। पैनल के सदस्यों ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें फल एवं शॉल भेंट किए। युवाओं ने बुजुर्गों के साथ समय बिताकर उनके अनुभव और विचार भी सुने। कार्यक्रम की अध्यक्षता आज़ाद पैनल के संस्थापक अभिनेष लल्लन बोले ने की। उन्होंने कहा कि भगत सिंह का जीवन युवाओं को समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनका सम्मान व सेवा करना युवाओं की जिम्मेदारी है। इस दौरान बुजुर्गों ने युवाओं के सेवा भाव की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में बुजुर्गों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और सामाजिक सेवा की भावना को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में अभिषेक चिकी बोले, अजय सिंह ठाकुर, धीरज साहू, विनायक शर्मा, हर्ष जायसवाल, नीलेंद्र सोनी, हरीश कलशा, नमन रात्रे, चन्दू, हीरा शर्मा, अविनाश शर्मा, लोकेश, आर्यन, आयुष, कुनाल, देवेंद्र, साहिल, नयन, पुष्पराज, समीर, सोमिल, शौर्य, विनय, जिया, निशा, प्राची, श्रुति, मधु और निम्मी सहित आज़ाद पैनल के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में निर्माणाधीन मकान बना चोर का निशाना; रात में सोता रहा परिवार, सुबह गायब मिले गहने-मोबाइल... SIR विवाद पर बिलासपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल; कलेक्टरेट तक विरोध मार्च..CEC का पुतला फूंका, गिरफ्त... मासिक धर्म पर झिझक तोड़ने आगे आया ‘जागरूक नारी’ अभियान..बिलासपुर के जेपी वर्मा कॉलेज में छात्राओं को... बिलासपुर; शहीद भगत सिंह की जयंती पर बुजुर्गों के बीच पहुंचा आज़ाद पैनल..फल और शॉल बांटकर लिया आशीर्व... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क...