BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

बिलासपुर; सरकंडा पुलिस का ‘फुल एक्शन’– लूट-चोरी की वारदातों में शामिल गिरोह धराया, 5 आरोपी गिरफ्तार, 3 बाइक समेत 50 हजार का सामान बरामद…सीपत क्षेत्र में भी किए थे चोरी, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला………

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में लूटपाट और बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देकर फरार चल रहे अपराधियों पर सरकंडा पुलिस ने ताबड़तोड़ एक्शन लिया है। रामसेतु पुल और सीपत क्षेत्र में हुई लूट व चोरी की दो बड़ी घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2 नाबालिग भी शामिल हैं। पकड़े गए आरोपियों के पास से लूट के 3 बाइक, मोबाइल, सोने का लॉकेट और चाकू समेत करीब 50 हजार रुपये का माल बरामद हुआ है। प्रथम प्रकरण में प्रार्थी श्रीकुमार मरावी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 22 फरवरी की रात 9 बजे वह अपनी स्कूटी (CG10 EM 1204) से घूमने गया था। रामसेतु पुल के पास स्कूटी खड़ी कर वह फ्रेश होने नीचे गया और लौटने पर 2-3 लड़के स्कूटी के पास खड़े थे। मोबाइल मांगने के बहाने आरोपियों ने मोबाइल छीना और भाग निकले। इसके बाद अन्य साथियों ने स्कूटी की चाबी छीन ली और स्कूटी लेकर फरार हो गए। दूसरे मामले में आशीष यादव ने बताया कि 1 फरवरी की रात उसने अपनी सीबी साइन बाइक (CG28 K 2111) को गेट के बाहर लॉक कर खड़ा किया था। सुबह उठने पर देखा तो बाइक गायब थी। रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इन दोनों मामलों की गंभीरता को देखते हुए सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पांडेय के नेतृत्व में टीम गठित की गई। सटीक सूचना और त्वरित कार्रवाई के चलते पुलिस ने सुमित उर्फ भोला, देवेंद्र जाधव उर्फ रॉकी और सुमित सिंह को अपरा पुल के पास से पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया और लूटे गए मोबाइल, स्कूटी, सोने का लॉकेट व चाकू बरामद हुआ। प्रकरण में संलिप्त फरार आरोपी प्रिंस राज उर्फ जानू और डूमर रंधारी को भी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर राजकिशोर नगर से धरदबोचा। दोनों से पूछताछ में पता चला कि उन्होंने बंगालीपारा व सीपत क्षेत्र से 3 बाइक चोरी की थीं, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया हैं।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…….

01. प्रिंस राज उर्फ जानू पिता स्व. प्रमोद सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी तिफरा बछेरापारा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर,

02. डूमर रंधारी पिता कमल साय रंधारी उम्र 45 वर्ष निवासी घाटपुरा थाना कोसामुंडा जिला नवरंगपुर उड़िसा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...