BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; अंडा ठेला में हमला और बाइक में लगाई आग…पुलिस ने 4 को दबोच निकाली बारात, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना सरकंडा पुलिस ने अलग-अलग घटनाओं में अशांति फैलाने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर पुरानी रंजिश में विवाद कर मारपीट करने, चाकू–तलवार लहराकर धमकी देने और वाहन जलाने का गंभीर आरोप है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हथियार जब्त किए हैं तथा उनका जुलूस निकालकर इलाके में कड़ा संदेश दिया गया। पहली घटना में प्रार्थी संतोष आहुजा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 27 अगस्त की रात करीब 8.40 बजे रामसेतु पुल के पास ठेला के पास प्लेट धोते समय लक्की यादव अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर लक्की ने डंडा और बल्ली से मारपीट की, जबकि उसके साथी मोह. शोएब और अमन सोनकर ने चाकू और तलवार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसी तरह दूसरी घटना में रक्षाबंधन के दिन प्रार्थी विकास ठाकुर के घर सुभाष चौक चिंगराजपारा में उसके रिश्तेदार के आने के दौरान आधी रात करीब दो बजे अचानक आंगन में खड़ी पल्सर मोटरसाइकिल में आग लग गई। पड़ोसी की सूचना पर परिवार ने बाहर आकर देखा तो बाइक जल चुकी थी। सीसीटीवी फुटेज में हिमेश उर्फ राहुल साहू और दीनू उर्फ दउवा साहू वाहन में आग लगाते दिखे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने इंस्टाग्राम पर जवाब न मिलने की बात पर गुस्से में यह हरकत की थी। घटनाओं की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को दी गई। निर्देश पर थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम गठित की गई। घेराबंदी कर मोह. शोएब और अमन सोनकर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया और अपने कब्जे से चाकू व तलवार बरामद कराए। वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हिमेश साहू और दीनू साहू को भी पकड़कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। पुलिस ने चारों आरोपियों का जुलूस निकालकर क्षेत्र में सख्त संदेश दिया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के खिलाफ इसी तरह कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह... सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, सरपंच या दबंग? 20 साथियों संग घर में घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमल... कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा...