BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; 200 के बिल पर अस्पताल में बवाल, चाकू लहराकर दी जान से मारने की धमकी..न्यू जनता अस्पताल में हंगामा, तोड़फोड़ और पत्थरबाजी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तिफरा स्थित न्यू जनता अस्पताल में महज 200 रुपये के बिल को लेकर देर रात जमकर हंगामा हो गया। इलाज कराने पहुंचे दो युवकों ने बिल भुगतान को लेकर अस्पताल कर्मचारियों से विवाद किया और देखते ही देखते मामला गाली-गलौज, धमकी, तोड़फोड़ और पत्थरबाजी तक पहुंच गया। घटना से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के अनुसार 15 जून की रात करीब 12:20 बजे दो युवक अस्पताल में इलाज और ड्रेसिंग कराने पहुंचे थे। उपचार के बाद जब उनसे बिल का भुगतान करने को कहा गया तो उन्होंने कर्मचारियों वाशु और प्रियंका से विवाद शुरू कर दिया। शोर-शराबा बढ़ने पर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड नारायण मिश्रा ने बीच-बचाव की कोशिश की। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दोनों युवक गार्ड से भी उलझ गए और गाली-गलौज करते हुए धारदार चाकू निकालकर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान अस्पताल में तोड़फोड़ की गई तथा पत्थरबाजी में कुछ कर्मचारी घायल हो गए। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन की शिकायत पर सिरगिट्टी पुलिस ने दो नामजद आरोपियों समेत अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....