BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; पचपेड़ी में दर्दनाक सड़क हादसा: इको कार पलटी, एक भाई की मौत, दूसरा भाई गंभीर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी विकासखंड के पचपेड़ी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जलसों में रविवार को हुए सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। यह हादसा न केवल एक दुर्घटना, बल्कि क्षेत्र की जर्जर सड़क व्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है। मिली जानकारी के अनुसार, शिवकुमार लहरें के तीन बेटे—देवेंद्र, वीरेंद्र और बजरंग—इको कार से बिलासपुर से अपने गांव लौट रहे थे। खास बात यह है कि बजरंग पहले भी इसी खराब सड़क पर बाइक दुर्घटना में घायल हो चुका था और इलाज के बाद उसे घर लाया जा रहा था। रास्ते में महादेवा तालाब के पास एक स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में चालक देवेंद्र का संतुलन बिगड़ गया। सड़क की खराब हालत के कारण कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बजरंग गंभीर रूप से घायल होकर कोमा में चला गया है। घटना के बाद आपातकालीन सेवाओं की धीमी प्रतिक्रिया ने हालात को और बिगाड़ दिया। 108 और 112 पर कॉल करने के बावजूद समय पर मदद नहीं पहुंची। अंततः ग्रामीणों की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं—क्या प्रशासन को सड़क की बदहाल स्थिति की जानकारी नहीं थी? यदि थी, तो समय रहते सुधार क्यों नहीं किया गया? और आपातकालीन सेवाएं समय पर क्यों नहीं पहुंचीं? ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि जलसों-भरारी मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने कभी ध्यान नहीं दिया। यह हादसा स्पष्ट करता है कि बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी किस तरह आम लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। अब आवश्यकता है कि जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो और सड़क सुधार के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी दोहराई न जाए।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...