ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

शराब पार्टी के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या….

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में शराब पार्टी के बाद हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। झलमला निवासी आकाश कुर्रे की उसके ही दो परिचितों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, मृतक आकाश कुर्रे, करण सोनी (झलमला) और शिव बघेल (बाना) तीनों ने तारौद भट्ठी से शराब खरीदी और कुछ दूरी पर बैठकर पीने लगे। इसी दौरान आपसी गाली-गलौज के बाद विवाद बढ़ गया। झगड़े में आरोपी शिव बघेल और करण सोनी ने मिलकर आकाश को पकड़ लिया और करण सोनी ने अपने पास रखे चाकू से उसके पेट में वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल आकाश को इलाज के लिए बिलासपुर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....