बिलासपुर; बेरोजगार युवाओं को मिलेगा 3 लाख तक लोन, 35% तक अनुदान…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। अब स्वरोजगार शुरू करने के इच्छुक युवाओं को 3 लाख रुपए तक का ऋण और उस पर 35 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जाएगा। यह सुविधा खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत उपलब्ध कराई जा रही है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। बैंक द्वारा स्वीकृत परियोजनाओं पर सरकार की ओर से अनुदान भी प्रदान किया जाएगा। एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के आवेदक व्यक्तिगत या समूह में आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच होना जरूरी है।
आवेदन के साथ निम्न दस्तावेज जमा करना अनिवार्य है…..
8वीं पास प्रमाण पत्र
जाति एवं निवास प्रमाण पत्र (सक्षम अधिकारी से सत्यापित)
सरपंच/नगर पंचायत अध्यक्ष से अनापत्ति प्रमाण पत्र
आधार कार्ड, पैन कार्ड
पासपोर्ट साइज फोटो (2)
प्रोजेक्ट रिपोर्ट
आवेदन ऑफलाइन जमा किया जाएगा, जिसके बाद विभाग इसे संबंधित बैंक को भेजेगा। बैंक द्वारा स्वीकृति मिलते ही आवेदक को ऋण और अनुदान का लाभ दिया जाएगा।
