BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, सरपंच या दबंग? 20 साथियों संग घर में घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमला..हॉस्पिटल में भर्ती, पीड़ित बोला– अब जान का खतरा, SSP से लगाई फरियाद!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़ी निवासी लखन लाल साहू ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत पत्र सौंपते हुए गांव के सरपंच सहित 20 से अधिक लोगों पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार 29 जुलाई 2026 की रात लखन लाल साहू अपने घर पर पत्नी के साथ मौजूद थे। उसी दौरान उनकी पत्नी घर में मवेशियों को कटिया दे रही थी। आरोप है कि ग्राम सरपंच दुर्गा प्रसाद साहू, जागेश्वर उर्फ बल्लू साहू, नरोत्तम साहू, शुभम साहू, पूजा साहू, रेवती साहू, लक्की साहू, लल्लन साहू, समारू विश्वकर्मा तथा उनके लगभग 20 अन्य साथी जबरन दरवाजा तोड़कर घर में घुस आए। लखन साहू का आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए डंडे, ईंट, पत्थर और लोहे की रॉड से पति-पत्नी पर हमला कर दिया। शोर सुनकर उनका बड़ा भाई मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव किया। घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल उनकी पत्नी को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां वह बेहोश हो गई थीं। एक दिन बाद उन्हें होश आया। वर्तमान में उनका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि दबाव के चलते सीपत थाने में उल्टा उनके खिलाफ ही अपराध दर्ज कर लिया गया। उनका कहना है कि सरपंच दुर्गा साहू के साथ मारपीट और छेड़छाड़ से संबंधित एक आपराधिक प्रकरण पहले से न्यायालय में लंबित है। इसके अलावा उनके मकान को तोड़ने की कार्रवाई भी की गई थी, जिसके विरुद्ध उन्होंने न्यायालय से स्थगन आदेश (स्टे) प्राप्त करने की प्रक्रिया की है। इसी रंजिश के चलते सरपंच और उनके साथियों ने इस घटना को अंजाम दिया। लखन लाल साहू ने एसएसपी से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश सीपत थाना प्रभारी को दिए जाएं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद से आरोपी लगातार उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिससे उनका परिवार भय के साये में जीवन बिताने को मजबूर है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....