BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई, अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोटा पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम गनियारी में दबिश देकर एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जो बिक्री के लिए अंग्रेजी शराब लेकर घूम रहा था। पुलिस को 2 नवंबर की शाम सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध रूप से बॉम्बे गोवा व्हिस्की बेचने जा रहा है। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी कोटा के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तार युवक की पहचान सूर्यकांत सूर्यवंशी (20 वर्ष), निवासी गनियारी, थाना कोटा के रूप में हुई है। आरोपी के पास से 50 नग 180 एमएल की शीशियों में भरी बॉम्बे गोवा व्हिस्की जब्त की गई, जिसकी कुल मात्रा लगभग 9 लीटर और कीमत करीब 6 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। कोटा पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ लगातार सघन अभियान जारी है। साथ ही आम नागरिकों से ऐसे अवैध कार्यों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत में प्रेम संबंध बना मौत की वजह; गला घोंटकर प्रेमी की हत्या..24 घंटे में महिला गिरफ्तार! SECL मुख्यालय के पांच कर्मियों को भावभीनी विदाई, सम्मानित कर सौंपे गए सभी भुगतान के चेक; सेवानिवृत्त... बिलासपुर जिला अस्पताल में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, 3-4 डॉक्टर मिले नदारद..कलेक्टर ने फोन पर लगाई फटक... करियर गाइडेंस सेमिनार से विद्यार्थियों को मिली नई दिशा, क्विज प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा..पीएम श्र... रतनपुर में बकरियों के लिए पत्तियां तोड़ रहा था चरवाहा, 33 केवी हाईटेंशन लाइन ने छीन ली जिंदगी..लोहे ... कोटा; पुरानी रंजिश में किसान की बेरहमी से हत्या, दो युवकों ने डंडों से किया ताबड़तोड़ हमला..गांव में... बिलासपुर को ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत; 827 करोड़ की 4-लेन रिंग रोड को लेकर गडकरी से मिले तोखन ... बिलासपुर में मिट्टी को आकार देते-देते बुझ गई जिंदगी; इलेक्ट्रिक चाक में उतरा करंट..कुम्हार की दर्दना... 50 लाख विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर, अब कुर्सी नहीं बचेगी; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग..बिला... बिलासपुर; हरिओम हॉस्पिटल पर मरीज की मौत के बाद शव रोकने का आरोप..अस्पताल प्रबंधन ने कहा- नियमों के त...