BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg
बिलासपुर में सट्टा पर पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में अवैध सट्टा-जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 7 जनवरी को कार्रवाई करते हुए एक सट्टेबाज को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने रेड के दौरान रवि कुमार रमानी, निवासी सिंधी मोहल्ला गोडपारा को सट्टा पट्टी और 3 हजार रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी मौके पर सट्टा लिखते हुए पाया गया। इस मामले में थाना सिविल लाइन में आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी के बैंक खातों, संपत्ति और उसके संपर्क में रहने वाले अन्य लोगों की भी जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में सक्रिय अन्य सट्टेबाजों के खिलाफ भी अभियान जारी रहेगा और आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
