ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

घरेलू विवाद में पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार……

कवर्धा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र के ग्राम लिम्हईपुर से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने अपनी ही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। यह घटना 12 जनवरी की बताई जा रही है। मृतका की पहचान 31 वर्षीय सरोजनी बंजारे के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में आरोपी पति दीप सागर बंजारे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सरोजनी बंजारे और उसके पति दीप सागर बंजारे के बीच किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर आरोपी ने पत्नी का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने मामले को हादसा दिखाने की कोशिश की और पत्नी को इलाज के बहाने बोड़ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की संदिग्ध मौत की सूचना मिलने पर मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाया और जांच की मांग की। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें गला दबाए जाने से मौत की पुष्टि हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज की। थाना प्रभारी नितिन तिवारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर पूछताछ की गई। कड़ी पूछताछ में आरोपी पति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी दीप बंजारे, निवासी ग्राम लिम्हईपुर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....