BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

जागरूक नारी अभियान: छात्राओं को बताए मासिक धर्म स्वास्थ्य के राज, कानूनी अधिकारों की भी मिली पूरी जानकारी..पीजीबीटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, महिला स्वास्थ्य, सुरक्षा और हेल्पलाइन से कराया गया रूबरू!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छात्राओं को मासिक धर्म स्वास्थ्य, स्वच्छता और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से पीजीबीटी कॉलेज में जागरूक नारी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आर्यन फिल्म द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी वैज्ञानिक जानकारी देने के साथ-साथ उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं से भी अवगत कराया। कार्यक्रम का आयोजन बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं डीआईजी-सह-एसएसपी रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. कृषिकेला करकेटा, डॉ. कविता पुजारा, टीआई राजश्री दामू तथा यातायात विभाग के पूर्व एसआई उमा शंकर पाण्डेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्य मनीषा वर्मा ने की। कार्यक्रम के दौरान महिला चिकित्सकों ने छात्राओं को मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए स्वच्छता, पोषण और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। वहीं टीआई राजश्री दामू ने महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, कानूनी अधिकार, साइबर अपराध से बचाव और आपात स्थिति में उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. गीता जायसवाल एवं उमा शंकर पाण्डेय ने किया। इस आयोजन में रैपिडो, बंशीवाला होटल, एरिना एनीमेशन, ट्रेसल हर्बल प्राइवेट लिमिटेड, आशीर्वाद आईज हॉस्पिटल तथा जीवधार्णी फाउंडेशन ने सहयोगी संस्थाओं के रूप में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं और महाविद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही महिला स्वास्थ्य, सुरक्षा और जागरूकता से जुड़े ऐसे अभियानों को समाज में लगातार आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....