BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; नाग-नागिन तालाब के पास नशीली इंजेक्शन-टैबलेट का काला कारोबार, सरकंडा पुलिस ने एक तस्कर को दबोचा, दूसरा फरार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। थाना सरकंडा पुलिस ने नाग-नागिन तालाब बहतराई के पास रेड कर नशीली दवाओं की सप्लाई करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं, उसका साथी मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, पुलिस को देखकर दो युवक भागने लगे। इनमें से एक को पकड़ लिया गया, जिसने अपना नाम राजेन्द्र साहू पिता बनवारी लाल साहू (उम्र 22 वर्ष, निवासी बहतराई) बताया। वहीं दूसरा आरोपी रितेश उर्फ लूटू पाण्डेय मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

नशीली दवाओं की बड़ी खेप जब्त…..

गिरफ्तार राजेन्द्र साहू की तलाशी लेने पर उसके पास से सफेद और काले रंग के कैरी बैग में रखे हुए नशीले इंजेक्शन और टैबलेट बरामद किए गए। पुलिस ने कुल 25 नग Avil Injection, 100 नग Rexogesic Injection और 130 नग Nitrazepam Tablets बरामद किए, जिनकी कीमत करीब 6506 रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर दिया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

नशे से होने वाला नुकसान…..

पुलिस के अनुसार, इन दवाओं का गलत तरीके से इस्तेमाल करने से लोग नशे के आदी हो जाते हैं। इसका असर शरीर पर खतरनाक तरीके से होता है।शरीर कमजोर हो जाता है, सांस लेने में दिक्कत आती है, याददाश्त प्रभावित होती है और धीरे-धीरे इंसान सामान्य जीवन जीने में असमर्थ हो जाता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; मजदूर दिलाने के बहाने लूट:फोन कर बुलाते थे रेलवे स्टेशन; सुनसान जगह ले जाकर करते थे वारदात... कोरबा में बड़ा औद्योगिक हादसा : कार्बन फैक्ट्री का बॉयलर फटा, बहने लगा गर्म लावा! रायगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात: मां ने ढाई साल के बेटे की पत्थर से कुचलकर हत्या की, अपहरण की झ... फर्जी RTO ई-चालान के नाम पर 7.42 लाख की ठगी, APK फाइल से मोबाइल हैक कर उड़ा दी रकम! CSMCL में 115 करोड़ का ओवरटाइम घोटाला उजागर: कागजों में दिखाया गया एक्स्ट्रा काम, ACB-EOW की कार्रवा... कोरबा में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला: पहचान की कोशिश जारी! बिलासपुर में फर्जी स्कूल का खुलासा: शिक्षा विभाग पर सवाल; बिना अनुमति 12वीं तक संचालित हो रहा स्कूल,... छातागढ़ पिकनिक स्पॉट पर हादसा; शिवनाथ नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत...तीन दोस्त बाल-बाल... टीन शेड में दौड़ा करंट बना जानलेवा; सर्विस वायर में करंट फैलने से 47 वर्षीय सफाईकर्मी की मौत! बिलासपुर; पचपेड़ी प्रेस क्लब का शपथ समारोह आज: रेस्ट हाउस पचपेड़ी में दोपहर 12 बजे होगा आयोजन, विधाय...