BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड में मोबाइल झपटमारी का खुलासा; आरोपी समेत 2 अपचारी बालक गिरफ्तार..पीछे से आकर राहगीर का 25 हजार का मोबाइल लूटा था, CCTV फुटेज से पकड़े गए आरोपी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में राहगीर से मोबाइल झपटमारी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी सहित दो अपचारी बालकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूट का वनप्लस मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त सफेद एक्टिवा स्कूटी बरामद की गई है। मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे लिंगियाडीह निवासी किशोर कुमार सिंह जिला अस्पताल के सामने मेन रोड से पैदल अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान वे मोबाइल पर बात कर रहे थे। तभी सफेद एक्टिवा सवार अज्ञात युवक पीछे से पहुंचे और उनके हाथ से मोबाइल फोन झपटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर थाना तारबाहर में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए ACCU बिलासपुर और थाना तारबाहर की संयुक्त टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने अपनी एक्टिवा की नंबर प्लेट छिपाकर पहचान छिपाने का प्रयास किया था। CCTV फुटेज और तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान की और उनके हुलिए एवं वाहन की बारीकी से जानकारी जुटाई। इसके बाद संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने लूट का मोबाइल फोन बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने 27 जुलाई को अविनाश कामले उर्फ जादू (19), पिता निलेश कामले, निवासी एन. भूकंप अटल आवास पारा, सरकंडा, बिलासपुर को गिरफ्तार किया है। उसके साथ दो विधि से संघर्षरत किशोरों को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 25 हजार कीमत का वनप्लस मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त सफेद एक्टिवा स्कूटी बरामद की है। प्रकरण में शामिल एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....