ChhattisgarhRaftaar News Cg

दो सड़क हादसे, तीन की मौत, बच्चा गंभीर घायल….

धमतरी: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों ही मामलों में तेज रफ्तार वाहनों ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गए। पहली घटना मेचका थाना क्षेत्र के सांकरा-अरसीकन्हार मार्ग पर हुई। जानकारी के अनुसार, मांदागिरी गांव निवासी और वन विभाग में दैनिक वेतन भोगी के रूप में कार्यरत एक व्यक्ति अपने बेटे के साथ अस्पताल से घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नगरी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी घटना भखारा थाना क्षेत्र के गुजरा गांव के पास देर रात घटी। यहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया और फरार हो गया। हादसे में दरगहन गांव निवासी बलराज पटेल और पोखन यादव की मौत हो गई। सूचना मिलते ही वरदान एंबुलेंस सेवा संस्था के सदस्य शिवा प्रधान, डुमन साहू, हेमंत साहू, पप्पू साहू, अमन और खिलावन साहू घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है और फरार वाहनों की तलाश की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....