BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

कोटा में इमरजेंसी कॉल के बहाने राहगीर को रोका; मोबाइल झपटा और बाइक गिराकर भागे..पुलिस ने 6 झपटमारों को दबोचा, मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोटा थाना क्षेत्र में राहगीर से मोबाइल झपटमारी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और झपटा गया मोबाइल बरामद किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। कोटा पुलिस के अनुसार ग्राम जोगीपुर निवासी योगेश यादव (19) ने 24 जुलाई को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 23 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे वह अपने साथी अमित बिरको के साथ बाइक से लौट रहा था। सूरजपुर पुल के पास हीरो स्प्लेंडर सवार युवकों ने इमरजेंसी कॉल करने का बहाना बनाकर उसे रोका। इसके बाद आरोपियों ने उसका मोबाइल झपट लिया और उसकी बाइक को लात मारकर गिरा दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह व एसडीओपी नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शशिकांत भारद्वाज ने विशेष टीम गठित की। पुलिस ने मुखबिर सूचना और पीड़ित द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर राकेश पोर्ते, दिव्यांशु कोल और तुषार साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथी अभय यादव, सुरेश पोर्ते और राहुल पोर्ते के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी राकेश पोर्ते के कब्जे से नथिंग कंपनी का मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों में राकेश उर्फ टार्जन पोर्ते, दिव्यांशु उर्फ कोल, तुषार साहू, अभय यादव, सुरेश पोर्ते और राहुल उर्फ भोला पोर्ते शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 304(1), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....