ChhattisgarhRaftaar News Cg

दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला समेत तीन की मौत, दो मासूम घायल….

बलौदाबाजार: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से एक बार फिर सड़क हादसे की दर्दनाक खबर आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के ढाबाडीह गांव के पास रविवार को हुए हादसे में एक बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में ढाबाडीह निवासी तेजेश्वर नेताम (23), पारागांव निवासी राजा ध्रुव (32) और 70 वर्षीय सोनारीन ध्रुव शामिल हैं। घायल बच्चों में चार साल के परसराम ध्रुव के पैर में फ्रैक्चर हो गया है, जबकि डेढ़ साल की मानती ध्रुव के सिर और जीभ में चोट आई है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। डॉ. कल्याण कुरूवंशी ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि अस्पताल लाए गए पांच लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि बच्चों का इलाज जारी है। परिवारजनों ने इस हादसे को संदेहास्पद बताया है। मृतक तेजेश्वर नेताम के भाई का कहना है कि कुछ घंटे पहले ही उनकी बात हुई थी और कोई परेशानी नहीं थी। वहीं पारागांव के परिजन का अनुमान है कि दोनों बाइकें एक ही दिशा में जा रही थीं, ऐसे में शायद किसी तीसरे वाहन ने सामने से टक्कर मारी हो। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुटी है। यह स्पष्ट करना होगा कि आखिर कैसे एक ही दिशा में जा रहे बाइक सवार आपस में भिड़ गए और तीन जिंदगियां खत्म हो गईं। हादसे के बाद ढाबाडीह और पारागांव गांव में शोक की लहर है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....