BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर के सब्जी बाजार में करेला खरीदते-खरीदते युवक को सांप ने डसा; फन फैलाकर निकला जहरीला सांप..बाजार में मची भगदड़, युवक को अस्पताल में कराया गया भर्ती!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के नेहरू नगर स्थित साप्ताहिक बाजार में शनिवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करेला खरीद रहे एक युवक को सांप ने डस लिया। करेले के बीच से अचानक फन फैलाकर निकले सांप को देखकर बाजार में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। घटना के बाद लोगों ने तत्काल युवक को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। जानकारी के अनुसार बहतराई निवासी बिहारी साहू, पिता हीरा साहू, शनिवार शाम किसी काम से मुंगेली नाका क्षेत्र में आया था। इसके बाद वह गणेश चौक स्थित साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीदने पहुंचा। वह एक सब्जी दुकान पर करेला खरीदने के लिए उसे छांट रहा था। इसी दौरान करेले के बीच छिपा एक जहरीला सांप अचानक बाहर निकल आया और फन फैलाकर फुफकारने लगा। युवक जब तक कुछ समझ पाता, तब तक सांप ने उसके बाएं हाथ की उंगली में डस लिया। सांप के डसने की खबर फैलते ही बाजार में हड़कंप मच गया। लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बिहारी साहू को तत्काल सिम्स अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के बाद युवक की हालत में सुधार हुआ और वह स्वस्थ होकर घर लौट गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....