BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में शराब के लिए पैसे मांगने पर भिड़े दो गुट, 8 गिरफ्तार..पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 चाकू और तलवार बरामद, भागते समय गिरने से आरोपियों को आई चोट!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के मैट्रिक चौक में शराब पीने के लिए पैसे मांगने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद और मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो धारदार चाकू और एक तलवार बरामद की गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई की रात करीब 8 बजे नर्सरी गेट के सामने मैट्रिक चौक के पास शराब पीने के लिए पैसे मांगने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया, जिससे क्षेत्र में तनाव और कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हुई। सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने लगातार दबिश और घेराबंदी करते हुए सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 2 धारदार चाकू और 1 तलवार बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों में रोशन मंडावी (23), सोनू मरावी (20), सुनील निर्मलकर (28), नरेंद्र यादव (22), हर्ष फ्रांसिस (18), एन. हरिश (19), निखील मानिकपुरी (19) और ओम प्रकाश लहरे (23) शामिल हैं। सभी आरोपी थाना सिरगिट्टी क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान आरोपी पुलिस की घेराबंदी से बचकर भागने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान भागते हुए गिरने से उन्हें चोटें आईं। आरोपियों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है। बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ इसी तरह प्रभावी और सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....