ChhattisgarhRaftaar News Cg

मातम में बदली खुशियां: मामा घर आए मासूम को महतारी एक्सप्रेस ने कुचला, मौके पर मौत……

बलरामपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रक्षाबंधन के दिन खुशियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिरनीपारा में तेज रफ्तार महतारी एक्सप्रेस (CG07CP 0541) की चपेट में आने से 7 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, लडूवा खुट्टीपारा निवासी सोनिया एक्का अपने 7 वर्षीय बेटे के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाने बिरनीपारा स्थित मायके आई थीं। पर्व मनाने के बाद शाम को परिवार के साथ घर लौटने की तैयारी कर रही थीं। इसी दौरान चटकपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार महतारी एक्सप्रेस ने सड़क किनारे खड़े मासूम को टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे के सिर, चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। परिजन तुरंत उसे राजपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर महतारी एक्सप्रेस के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....