BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; पुलिस ने 13 किलो गांजा पकड़ा, चार आरोपी गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) चौकी बेलगहना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 6.50 लाख रुपये बताई जा रही है। इस दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग मोटरसाइकिल से गांजा लेकर कोटा की ओर जा रहे हैं। सूचना पर बेलगहना–कोटा मार्ग के ग्राम पंडरापथरा में घेराबंदी की गई। मौके पर दो मोटरसाइकिल में सवार तीन पुरुष और एक महिला को पकड़ा गया। आरोपियों के पास से 13 किलो गांजा, दो मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन और 1750 रुपये नकद जब्त किए गए हैं। कुल जब्त संपत्ति की कीमत लगभग 8.41 लाख रुपये है। गिरफ्तार आरोपियों में गजेन्द्र खत्री, नीरज उर्फ मोंटू, मंगलू राम साहू और सरस्वती साहू शामिल हैं। पूछताछ में मुख्य आरोपी ने गांजा ओडिशा के बलांगीर से लाकर आसपास के इलाकों में बेचने की बात कबूल की है। पुलिस ने सभी आरोपियों को NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....