BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते आदिम जाति कल्याण विभाग का क्लर्क गिरफ्तार……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने शुक्रवार को आदिम जाति कल्याण विभाग के एक क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी क्लर्क मनोज टोंडेकर युवक से 10,000 रुपए की रिश्वत मांग रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता अभिलाष बर्मन ने एसीबी को बताया कि उसने अंतरजातीय विवाह किया है और इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा 2.50 लाख की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इस योजना के लिए उसने करीब एक साल पहले आदिम जाति कल्याण विभाग में आवेदन किया था। राशि स्वीकृत होने के बाद विभाग में पदस्थ क्लर्क मनोज टोंडेकर ने फाइल आगे बढ़ाने के एवज में 10,000 रिश्वत की मांग की। शिकायत के बाद एसीबी ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई। शुक्रवार सुबह जैसे ही मनोज टोंडेकर ने शिकायतकर्ता से 10,000 की रकम ली, एसीबी की टीम ने मौके पर दबिश दी और उसे रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने आरोपी के पास से नकद राशि जब्त कर ली है। फिलहाल एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....