BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; 8 अप्रैल से शुरू होगा सुशासन तिहार! गांव-शहर में लगेगा समाधान कैंप, हर शिकायत का होगा समाधान….तीन चरणों में चलेगा सुशासन तिहार– खबर पढ़कर जानिए कब क्या होगा?

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर 8 अप्रैल से पूरे प्रदेश में सुशासन तिहार की जोरदार शुरुआत होने जा रही है। यह महाअभियान जिले में भी तीन चरणों में चलाया जाएगा, जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कलेक्टर अवनीश शरण ने टीएल बैठक में अफसरों को सख्त निर्देश देते हुए कहा—”लापरवाही नहीं चलेगी, हर शिकायत का समयबद्ध समाधान जरूरी है!”

तीन चरणों में चलेगा सुशासन तिहार…….

पहला चरण (8 से 11 अप्रैल): ग्राम पंचायतों से लेकर वार्डों तक आम जनता से आवेदन लिए जाएंगे।

दूसरा चरण: करीब एक महीने में अफसर करेंगे आवेदनों का निष्पक्ष निराकरण।

तीसरा चरण (5 से 31 मई): ग्राम पंचायत और शहरी वार्डों में होंगे समाधान शिविर, जहां आवेदकों को मिलेगा जवाब।

शिकायत डालो खुलकर– गांव-शहर में लगेंगी समाधान पेटियां..!

ग्राम पंचायतों, वार्डों, नगर पंचायतों और सरकारी दफ्तरों में रखी जाएंगी समाधान पेटियां, ताकि हर कोई बिना डर अपनी शिकायतें डाल सके। शिविरों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक आवेदन लिए जाएंगे। ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन आवेदन की भी सुविधा उपलब्ध है। कॉमन सर्विस सेंटर और पोर्टल के जरिए भी कोई भी आवेदन कर सकेगा। हर आवेदन को पोर्टल में दर्ज कर पावती भी दी जाएगी। सभी आवेदन सीधे सॉफ्टवेयर में अपलोड होंगे और संबंधित अफसरों को भेजे जाएंगे। शिविरों में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। साथ ही हितग्राही मूलक योजनाओं के आवेदन भी लिए जाएंगे। जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी इस अभियान को और ताकत देगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....