BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर से ऋषिकेश घूमने गया परिवार, घर में पीछे से घुसा चोर..विंडो एसी निकालकर लाखों की नकदी और सोने के जेवर चोरी होने का अंदेशा..पुलिस जुटी जांच में!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गणेश चौक में परिवार के साथ ऋषिकेश घूमने गए एक व्यक्ति के सूने मकान में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर घर के पीछे लगी विंडो एसी को निकालकर अंदर दाखिल हुआ और अलमारी खोलकर नकदी व सोने के जेवरात चोरी कर ले गया। चोरी गए सामान की वास्तविक कीमत और विस्तृत विवरण मकान मालिक के वापस लौटने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। जानकारी के अनुसार गणेश चौक निवासी रजनीश सेठ 18 जुलाई से परिवार सहित ऋषिकेश घूमने गए हुए हैं। घर की सुरक्षा के लिए एक गार्ड प्रतिदिन रात 10 बजे से सुबह 7 बजे तक ड्यूटी करता है। 23 जुलाई की रात ड्यूटी के दौरान गार्ड ने घर के पीछे लगी विंडो एसी को निकला हुआ देखा। उसने तत्काल फोन कर इसकी सूचना मकान मालिक को दी। इसके बाद रजनीश सेठ ने अपने बेटे और एक परिचित को घर भेजकर जांच कराई। घर का निरीक्षण करने पर पता चला कि कोई अज्ञात व्यक्ति विंडो एसी हटाकर घर के अंदर घुसा और अलमारी की चाबी के जरिए उसे खोलकर सामान चोरी कर ले गया। वीडियो कॉल के जरिए घर की स्थिति देखने के बाद मकान मालिक ने बताया कि अलमारी में करीब 1.85 लाख से 2.35 लाख रुपये नकद, लगभग 15 से 20 तोला सोने के आभूषण और कुछ कीमती नग रखे हुए थे। हालांकि, फिलहाल चोरी गए सामान का यह विवरण अनुमान के आधार पर बताया गया है। मकान मालिक के बाहर होने के कारण चोरी गए सामान की वास्तविक सूची और कुल कीमत का पता उनके वापस लौटने और घर का प्रत्यक्ष निरीक्षण करने के बाद ही चल सकेगा। प्रथम दृष्टया अज्ञात आरोपी द्वारा विंडो एसी निकालकर घर में प्रवेश करने और अलमारी से चोरी करने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....