BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में नशे पर वार: 10 किलो से अधिक गांजा के साथ युवक गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तारबाहर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 10 किलो 594 ग्राम गांजा और एक मोबाइल फोन जप्त किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अवैध नशा कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में तारबाहर थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के पास रेलवे अंग्रेजी स्कूल के सामने गली में एक युवक ट्रॉली बैग में गांजा लेकर बिक्री की फिराक में खड़ा है। सूचना पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान हिमांशु यादव (20 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 24, रेलवे कॉलोनी, जीआरपी थाना झारसुगुड़ा के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से 10 किलो 594 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह गांजा बिक्री के लिए झारसुगुड़ा (ओडिशा) से बिलासपुर आया था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामनरेश यादव सहित थाना स्टाफ और आरपीएफ टीम का सराहनीय योगदान रहा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....