BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

अब बिलासपुर शहर की सड़कों पर रफ्तार की मनमानी नहीं चलेगी; 40 की रफ्तार पार की तो कटेगा ऑनलाइन चालान..स्कूल-कॉलेज और अस्पतालों के पास 20 किमी प्रति घंटे की स्पीड लिमिट!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने यातायात पुलिस ने शहर के आंतरिक मार्गों पर गति सीमा के सुरक्षात्मक और संकेतात्मक बोर्ड लगवाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों के लिए निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील वाहन चालकों से की है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा-निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शहर के प्रमुख मार्गों और विभिन्न स्थानों पर गति सीमा समेत अन्य यातायात नियमों से संबंधित संकेतक बोर्ड लगाए गए हैं। शहर के आंतरिक मार्गों पर अधिकतम गति सीमा 40 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित है। वहीं स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, कलेक्ट्रेट और अन्य प्रशासनिक भवनों के आसपास 20 किलोमीटर प्रति घंटा तथा शहर की गलियों, रहवासी क्षेत्रों और चिन्हित स्थानों पर 30 किलोमीटर प्रति घंटा की गति सीमा लागू है। यातायात पुलिस के अनुसार शहर के आंतरिक मार्गों पर 40 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक गति से वाहन चलाने पर ऑनलाइन माध्यम से यातायात नियमों के उल्लंघन की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नियमों का पालन कर खुद भी सुरक्षित रहें, दूसरों को भी रखें सुरक्षित……

यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए करें। सीसीटीवी कैमरे, इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल और संकेतक बोर्ड लगाए जाने के बावजूद सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वाहन चालकों में यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता जरूरी है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नैतिक दायित्व और नागरिक कर्तव्यों का पालन करते हुए निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, ताकि शहर में सभी के लिए सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित किया जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....