BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; पूजा अपार्टमेंट में 9 लाख के जेवरात चोरी: अलमारी का ताला तोड़कर 14 तोला सोना पार..फॉरेंसिक जांच शुरू, घरेलू सहायिका से पूछताछ जारी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तारबाहर थाना क्षेत्र के विद्या नगर स्थित पूजा अपार्टमेंट में लाखों रुपये के सोने के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरों ने फ्लैट की आलमारी का ताला तोड़कर करीब 14 तोला सोने के जेवरात पार कर दिए। चोरी गए आभूषणों की कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने घर में काम करने वाली घरेलू सहायिका पर संदेह जताते हुए पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार घटना विद्या नगर गली नंबर-5 स्थित जैन मंदिर के पास बने पूजा अपार्टमेंट की है। अपार्टमेंट की चौथी मंजिल स्थित फ्लैट नंबर 401 में तेलीपारा स्थित टीचर कोचिंग से जुड़े 33 वर्षीय अभय अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ किराए पर रहते हैं। बताया गया कि 20 जुलाई को अलमारी की जांच करने पर उसमें रखे सोने के नेकलेस, ईयरिंग, चूड़ियां, चेन, अंगूठी और चार पेंडेंट समेत करीब 14 तोला सोने के आभूषण गायब मिले। आभूषण चोरी होने की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। तत्काल घटना की सूचना तारबाहर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने भी फ्लैट का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस फ्लैट में आने-जाने वाले लोगों और संभावित संदिग्धों की जानकारी जुटा रही है। प्राथमिक जांच के आधार पर घर में काम करने वाली घरेलू सहायिका से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस चोरी गए आभूषणों की बरामदगी और वारदात के वास्तविक आरोपी तक पहुंचने के लिए विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....