BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत; राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्र मुद्दों को लेकर सीपत में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) भाजपा सरकार की शिक्षा व्यवस्था, नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और छात्रों के साथ किए जा रहे दमन के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को सीपत में एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीपत के अध्यक्ष राजेंद्र धीवर के नेतृत्व में नवाडीह चौक में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार छात्रों और युवाओं की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनकी आवाज दबाने का काम कर रही है। कांग्रेस ने दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के सामने विरोध प्रदर्शन करने पर राहुल गांधी की गिरफ्तारी, नीट परीक्षा को लेकर छात्रों की चिंताओं और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीपत अध्यक्ष राजेंद्र धीवर ने कहा कि भाजपा सरकार देश के भविष्य यानी छात्रों के साथ अन्याय कर रही है। नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा को लेकर लाखों छात्र और उनके अभिभावक चिंतित हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय आवाज उठाने वालों को दबाने का प्रयास कर रही है। दिल्ली में राहुल गांधी छात्रों और युवाओं के हक में आवाज उठाने पहुंचे, लेकिन उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। जंतर-मंतर पर अपने अधिकारों के लिए प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस छात्रों और युवाओं की आवाज को दबने नहीं देगी और उनके अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक जारी रखेगी। जनपद पंचायत मस्तूरी के सभापति मनोज खरे ने कहा कि शिक्षा और छात्रों का भविष्य किसी भी सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार छात्रों की समस्याओं को सुनने के बजाय उनके आंदोलनों को दबाने का काम कर रही है। नीट परीक्षा को लेकर देशभर के छात्र सवाल उठा रहे हैं और अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। ऐसे में उनकी आवाज सुनने के बजाय उन पर लाठीचार्ज करना और राहुल गांधी जैसे विपक्ष के नेता को गिरफ्तार करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। सरकार यह समझ ले कि लाठी और गिरफ्तारी के दम पर छात्रों और जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। कांग्रेस भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लगातार संघर्ष करती रहेगी। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से वीरेंद्र लैहर्षण, गौतम खरे, उमेश कश्यप, दीपक यादव, राकेश लैहर्षण, प्रितेश पनौरे, संदीप खरे, लच्छी वर्मा, सतीश खरे, कार्तिक मेरावी, अर्जुन साहू, रविशंकर मेरावी, रामेश्वर धीवर, भाभा धाविड, छोटू खरे, मोती किशोर जायसवाल, जगदीश कश्यप, वीरेंद्र पाटनवार, रुपेश विश्वकर्मा, सरदार सिंह ठाकुर, बेदप पाटनवार, सुशांत कोरी, दिलीप कुमार वस्त्रकार, सूरज कुमार पत्रवानी, तरुण धीवर, सुरेश सोनझरी, दिलीप बींझवार, नान्ही बींझवार, हिमांचल केंवट, जयप्रकाश श्रीवास, बलराम बींझवार, राम कश्यप, रानू श्रीवास, महेश्वर नेताम, विनोद कोशले, रामरतन, गोरे लाल जगत, लक्ष्मण पाटनवार और मुन्ना लाल सहित कांग्रेस के ब्लॉक पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सेंदरी के किसानों ने प्रशासन से कार्रवाई और राहत की मांग: नाला बंद होने से खेतों में भरा पानी, 150 ए... बिलासपुर में 'कनेक्ट' कार्यशाला: एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने सोशल मीडिया की भूमिका पर जोर, ... बिलासपुर; राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर, तिफरा में छात्र हितों को लेकर के... बिलासपुर; पूजा अपार्टमेंट में 9 लाख के जेवरात चोरी: अलमारी का ताला तोड़कर 14 तोला सोना पार..फॉरेंसिक... सीपत; राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्र मुद्दों को लेकर सीपत में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का ... बिलासपुर; बिजली कंपनी की बड़ी पहल: नए कनेक्शन की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू..उपभोक्ताओं को मिलेगी आसान और ... बिलासपुर; जर्जर दीवार बनी हादसे की वजह: कुदूदंड में बारिश के बीच बड़ा हादसा; गंभीर घायल युवती अस्पता... बिलासपुर; रास्ता रोककर युवक की आंखों में झोंका मिर्च पाउडर, शराब के लिए रुपये मांगने वाले तीन बदमाश ... बिलासपुर; सुरक्षा के साथ संवेदनशीलता की मिसाल: आरपीएफ ने 211 बच्चों को मिलाया परिवार से, लौटाए 1.58 ... बिलासपुर; बाल संप्रेषण गृह हत्याकांड: मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार; तीन अपचारी...