ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पंचायत सचिव हत्याकांड; शिव साहू ने जेल से रची हत्या की साजिश, 1 लाख मे दी थी सुपारी, चलती कार में गमछे से घोंटा गला, तीन आरोपी गिरफ्तार……

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के पाकरगांव ग्राम पंचायत सचिव जयपाल सिदार की गुमशुदगी अब हत्या में तब्दील हो गई है। पुलिस ने इस चर्चित हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि इस सुनियोजित साजिश का मास्टरमाइंड पहले से ही हत्या के एक अन्य मामले में जेल की सलाखों के पीछे है। जयपाल सिदार 7 जुलाई को अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद रहस्यमय तरीके से लापता हो गए थे। अगले दिन परिजनों ने लैलूंगा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए रायगढ़ एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। जांच में जयपाल की कार की लोकेशन, मोबाइल डाटा और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन संदिग्ध शुभम गुप्ता, कमलेश यादव और मदन गोपाल सिदार, पुलिस के शक के घेरे में आए। पूछताछ में आरोपी शुभम गुप्ता ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि रायगढ़ के फुटहामुड़ा निवासी शिव साहू ने ₹1 लाख की सुपारी देकर जयपाल की हत्या की साजिश रची थी। बता दें कि शिव साहू पहले से ही एक हत्या के मामले में जेल में बंद है। हत्या की साजिश जून में रची गई थी। 7 जुलाई को जयपाल को कोतबा चलने का झांसा देकर कार में बैठाया गया और रास्ते में चलती कार में गमछे से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को सिसरिंगा घाटी में फेंका गया, मोबाइल को मैनपाट के जंगल में नष्ट किया गया और कार की नंबर प्लेट हटाकर वाहन को सड़क किनारे छोड़ आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया। घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त गमछा जलाए जाने के सबूत भी मिले हैं। इस पूरी कार्रवाई में लैलूंगा, धरमजयगढ़ थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम शामिल रही। मामले में IPC की जगह लागू भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं – 103(1), 238, 61(2), 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है कि हत्या की साजिश में और कौन-कौन शामिल हैं।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी……

शुभम गुप्ता, कमलेश यादव, मदन गोपाल सिदार, शिव साहू (मास्टरमाइंड: पूर्व से ही हत्या के मामले में जेल में बंद)

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
VIDEO; बिलासपुर में महिला पर चाकू से हमला, CCTV में कैद वारदात...... बिलासपुर; नशा और हथियार तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार.....  खरसिया के मंगल कार्बन प्लांट में विस्फोट, 9 माह की बच्ची समेत 8 मजदूर झुलसे..... VIDEO; बिलासपुर में पैसे के लेनदेन विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक गंभीर घायल..... सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 110 लीटर महुआ शराब जप्त..... दिल दहला देने वाली वारदात, आपसी विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या, फिर फांसी लगाकर दी जान.... VIDEO; कोटा थाना में रसूखदारों का हंगामा, CCTV में कैद घटना..... बिलासपुर; सोनसरी–मुकुंदपुर मार्ग को मिली मंजूरी, क्षेत्र को विकास की सौगात..... बिलासपुर; सरेआम चाकू लहराने वाला युवक गिरफ्तार.... बिलासपुर; पुलिस की सटोरियों पर कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार....