BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; जर्जर दीवार बनी हादसे की वजह: कुदूदंड में बारिश के बीच बड़ा हादसा; गंभीर घायल युवती अस्पताल में भर्ती..निगम पर उठे सवाल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के कुदूदंड क्षेत्र में गुरुवार को लगातार हो रही बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। नगर निगम के पुराने पंप हाउस की जर्जर दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती की पहचान सानिया यादव (20) पिता सुरेश यादव के रूप में हुई है। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल युवती को मलबे से बाहर निकाला और करबला रोड स्थित लाइफ केयर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार युवती के पैर में गंभीर चोट आई है। रहवासी हिमांशु कश्यप ने बताया कि लगातार बारिश के कारण पुरानी और जर्जर दीवार कमजोर हो गई थी। इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर पड़ी और युवती उसकी चपेट में आ गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी है। लोगों का आरोप है कि शहर में कई पुराने और जर्जर भवन व दीवारें अब भी हादसे को न्योता दे रही हैं, लेकिन नगर निगम द्वारा समय रहते इनकी मरम्मत या हटाने की कार्रवाई नहीं की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....