BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

गोल्डन स्टे होटल के कमरे में छिपाकर रखा था 14 हजार लीटर-किलो कृषि सामान; कृषि विभाग ने मारा छापा..4,610 लीटर कीटनाशक और 9,611 किलो जैव उत्प्रेरक खाद जब्त!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि सामग्री उपलब्ध कराने और अवैध भंडारण के खिलाफ कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर संजय अग्रवाल और संचालक कृषि के निर्देश पर जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल ने सिरगिट्टी स्थित होटल गोल्डन स्टे के प्रथम तल पर छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध रूप से भंडारित कृषि आदान जब्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान टीम ने करीब 4,610 लीटर पौध संरक्षण दवाइयां (कीटनाशक) और 9,611 किलोग्राम जैव उत्प्रेरक खाद बरामद की। इस तरह कुल करीब 14 हजार लीटर-किलोग्राम कृषि आदान जब्त किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में कृषि सामग्री के अवैध भंडारण का मामला सामने आने पर विभाग ने जब्त सामग्री के नमूने लेकर जांच के लिए अधिकृत प्रयोगशाला भेजे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधितों के खिलाफ नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान जब्त सामग्री के विक्रय पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया गया है। जब्त कृषि आदानों को गोदाम संचालक मनीष सिंह की सुपुर्दगी में सुरक्षित रखा गया है। कार्रवाई में उप संचालक कृषि पीडी हथेश्वर, सहायक संचालक कृषि अनिल शुक्ला, कृषि निरीक्षक आरएस गौतम सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने देशभर में छेड़ा जाएगा जनआंदोलन; गोहत्या पर केंद्रीय कानून की म... दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का बिलासपुर में विरोध; मोदी-शाह का पुतला फूंका..पुराना बस स्टैंड में... गोल्डन स्टे होटल के कमरे में छिपाकर रखा था 14 हजार लीटर-किलो कृषि सामान; कृषि विभाग ने मारा छापा..4,... बिलासपुर में पूर्व प्रेमिका के निजी फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने वाला गिरफ्तार..व्हाट्सऐप अकाउंट ... बिलासपुर के राजेश सोंथालिया को बड़ी जिम्मेदारी: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सहायक राज्य आय... ‘तुम्हें मांगने नहीं दूंगी’...गुरु बनने की जिद में किन्नर की हत्या; गला दबाकर उतारा मौत के घाट, वारद... तखतपुर में शराबी बेटे के रोज-रोज के झगड़े से तंग पिता ने उठाई कुल्हाड़ी, बेटे की हत्या..आरोपी पिता ह... बिलासपुर में धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा; दो महिलाओं की मौत..कई घायल! मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के निवास पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत; कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ... बिलासपुर के किन्नर पार्टी में खूनी खेल; विवाद के बाद एक किन्नर की मौत..साथी पर हत्या का आरोप!