BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में पूर्व प्रेमिका के निजी फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने वाला गिरफ्तार..व्हाट्सऐप अकाउंट से छेड़छाड़ कर स्टेटस पर अपलोड किए निजी वीडियो और एडिटेड फोटो, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पूर्व परिचित महिला के निजी फोटो और वीडियो का दुरुपयोग कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने और बदनाम करने के मामले में तोरवा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता के व्हाट्सऐप अकाउंट से छेड़छाड़ कर उसके निजी वीडियो और एडिट किए गए फोटो उसके ही व्हाट्सऐप स्टेटस पर अपलोड कर दिए। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार 20 जुलाई 2026 को पीड़िता ने थाना तोरवा पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसका पूर्व परिचित प्रशांत राज (23), निवासी ग्राम खैरा, थाना रतनपुर के पास दोनों के निजी पलों के फोटो और वीडियो मौजूद थे। आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता को बदनाम करने की नीयत से उसके व्हाट्सऐप अकाउंट से छेड़छाड़ की और निजी वीडियो व एडिट किए गए फोटो उसके व्हाट्सऐप स्टेटस पर अपलोड कर दिए। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तोरवा पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी के ग्राम खैरा में मौजूद होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रशांत राज के खिलाफ धारा 77, 351(2) बीएनएस तथा धारा 66(ई), 67(ए) आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....