ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

कलयुगी बेटे ने पिता की धारदार हथियार से की हत्या, आरोपी गिरफ्तार……

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपने ही पिता की हंसिया से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में रहने वाले संतोष साहू और उनके बेटे राहुल साहू के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि पिता शराब पीने के लिए अक्सर बेटे से पैसों की मांग करता था, जिसको लेकर घर में तनाव बना रहता था। कुछ दिन पहले राहुल साहू ने अपने लिए एक सेकंड हैंड बाइक खरीदी थी। इस बात पर पिता ने सवाल किया कि बाइक के लिए पैसे कहां से आए। इसी बात से नाराज होकर पिता ने बेटे की बाइक में तोड़फोड़ कर दी। जब राहुल काम से घर लौटा, तो दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई और विवाद हिंसक हो गया। गुस्से में आकर राहुल ने घर में रखी हंसिया से अपने पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। पीठ, सीने और पेट पर लगे हमले से संतोष साहू गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। आस-पड़ोस के लोगों ने बीच-बचाव कर घायल को पहले CHC नवापारा पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें मेकाहारा अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतक की शराब की आदत से परेशान होकर पत्नी और बेटी पहले से ही अलग रह रही थीं। बेटा भी कुछ समय तक भिलाई में था, लेकिन बाद में पिता के पास लौट आया था। संतोष साहू मजदूरी का काम करता था, जबकि आरोपी बेटा वेल्डिंग का काम करता है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी राहुल साहू को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....