BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

तखतपुर में शराबी बेटे के रोज-रोज के झगड़े से तंग पिता ने उठाई कुल्हाड़ी, बेटे की हत्या..आरोपी पिता हिरासत में!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुशमुली में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। शराब के नशे में आए दिन घर में विवाद और मारपीट करने वाले बेटे से परेशान पिता ने गुस्से में आकर उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय विजेंद्र श्रीवास के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विजेंद्र शराब पीने का आदी था और नशे की हालत में अक्सर घर पहुंचकर परिजनों से विवाद करता था। उसकी इस आदत से परिवार के लोग लंबे समय से परेशान थे। विजेंद्र शराब के नशे में घर पहुंचा और परिजनों से विवाद करने लगा। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और घर का माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी दौरान बेटे के आए दिन के विवाद और उत्पात से परेशान पिता मोहित राम श्रीवास का गुस्सा फूट पड़ा। आवेश में आकर उन्होंने घर में रखी कुल्हाड़ी से विजेंद्र पर हमला कर दिया। हमले में विजेंद्र गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजनों ने उसे संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही तखतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी पिता मोहित राम श्रीवास को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला शराब के नशे में हुए पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज कर घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....