ChhattisgarhRaftaar News Cg

पत्नी ने पेट्रोल डालकर पति को जिंदा जलाया, आरोपी पत्नी गिरफ्तार…..

सूरजपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पत्नी ने अपने ही पति को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया और फिर घटना को हादसा बताकर रोने का नाटक करने लगी। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने डेढ़ महीने की जांच के बाद आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, घटना 6 अगस्त की सुबह की है। मानी चौक निवासी सुपारी लाल राजवाड़े घर में सो रहा था, तभी उसकी पत्नी मूर्ति बाई ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसे सुपारी लाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुरुआत में पत्नी ने घटना को हादसा बताया, जिसे परिजनों और गांववालों ने मान लिया था। लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पेट्रोल से जलने की पुष्टि हुई। फॉरेंसिक जांच में भी घर से पेट्रोल के सबूत मिले। कड़ाई से पूछताछ में मूर्ति बाई ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। थाना प्रभारी विमलेश दुबे ने बताया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। मृतक सुपारी लाल पत्नी पर शक करता था और अक्सर झगड़ा होता था। कुछ दिन पहले ही दोनों फिर से साथ रहने लगे थे। इसी बीच मूर्ति बाई ने झगड़ों से तंग आकर पति को मारने की साजिश रची। पुलिस ने आरोपी पत्नी मूर्ति बाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की आगे की विवेचना जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....