BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; निलंबित कर्मचारी पर फिर घिरा शिकंजा..करोड़ों की संपत्ति का आरोप, सहायक ग्रेड-2 विकास तिवारी पर जांच शुरू, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच!

बिलासपुर। बिलासपुर में शिक्षा विभाग से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। पहले से निलंबित चल रहे सहायक ग्रेड-2 विकास तिवारी एक बार फिर जांच के घेरे में आ गए हैं। इस बार मामला आय से अधिक संपत्ति का बताया जा रहा है, जिसे लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के आदेश दे दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति ने कलेक्टर बिलासपुर के नाम पत्र लिखकर विकास तिवारी के खिलाफ जांच की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विकास तिवारी के पास उनकी आय से कहीं अधिक संपत्ति है। इस शिकायत के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है। बताया जा रहा है कि विकास तिवारी पहले भी विवादों में रह चुके हैं। शिक्षकों की पदोन्नति से जुड़े मामले में उन्हें पहले निलंबित किया जा चुका है। इसके अलावा शासन के आदेशों का पालन नहीं करने के मामले में भी वे फिलहाल निलंबित चल रहे हैं।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि विकास तिवारी के पास कई जगहों पर करोड़ों की अचल संपत्ति है। इनमें नेहरू नगर क्षेत्र में दो मंजिला मकान, मकान से लगी छह दुकानें, नेहरू नगर में दो अन्य मकान, मुंगेली नाका के पास दुकान, सरगांव में करीब सात एकड़ खेती योग्य जमीन, सकरी और चौबे कॉलोनी में प्लॉट समेत कई संपत्तियों का जिक्र किया गया है। इसके अलावा कोविड काल के दौरान 62 लोगों की अनुकंपा नियुक्ति का मामला भी सामने आया था, जिसमें 11 नियुक्तियां फर्जी पाए जाने पर उन्हें सेवा से बर्खास्त किया गया था। हालांकि शिकायत में आरोप है कि इस मामले में विकास तिवारी पर सख्त विभागीय कार्रवाई नहीं की गई। अब तीन सदस्यीय टीम इस पूरे मामले की जांच करेगी। ऐसे में सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि जांच में क्या सच सामने आता है और आगे प्रशासन क्या कार्रवाई करता है। वहीं भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति ने मांग की है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो विकास तिवारी को सेवा से बर्खास्त किया जाए।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....