ChhattisgarhRaftaar News Cg

करमता भाजी खाने से एक ही परिवार के 10 लोग बीमार: कड़ारी गांव की घटना, पेट दर्द और दस्त की शिकायत पर अस्पताल में कराया गया भर्ती; कलेक्टर ने दिए निगरानी के निर्देश!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के ग्राम कड़ारी में करमता भाजी का सेवन करने के बाद एक ही परिवार के 10 सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को उपचार के लिए बीडीएम अस्पताल चांपा में भर्ती कराया गया, जहां समय पर इलाज मिलने से उनकी स्थिति में सुधार हुआ और अब सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिवार के सदस्यों ने 16 जून की रात भोजन के साथ करमता भाजी का सेवन किया था। इसके बाद अगले दिन सुबह उन्हें पेट दर्द, दस्त और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगीं। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दारंग में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सभी मरीजों को बीडीएम अस्पताल, चांपा रेफर कर दिया। अस्पताल में उपचार शुरू होते ही मरीजों के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार देखा गया। चिकित्सकों के अनुसार अधिकांश मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि एक-दो लोगों में हल्के लक्षण शेष हैं और उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सभी मरीजों के समुचित उपचार और आवश्यक निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, एसडीएम पवन कोसमा ने डॉक्टर नवल किशोर ध्रुव के साथ बीडीएम अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और उपचार व्यवस्था का जायजा लिया। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की वनस्पति या भाजी का सेवन करने से पहले उसकी गुणवत्ता और उपयोगिता की पुष्टि कर लें। भोजन के बाद असामान्य लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....