BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; बिरकोना में जुआ फड़ पर पुलिस छापा; 9 जुआरी गिरफ्तार..20,700 नकद, 9 मोबाइल और बाइक जब्त!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोनी पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने ग्राम बिरकोना में कार्रवाई करते हुए जुआ फड़ पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से 9 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान 20,700 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश, 9 मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध जुआ, सट्टा और ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में कोनी थाना पुलिस क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही थी। सोमवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बिरकोना के टिकरीपारा स्थित हनुमान मंदिर के पास कुछ लोग “काट पत्ती” नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही कोनी पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआरी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर सभी नौ आरोपियों को मौके से पकड़ लिया। तलाशी के दौरान जुआ फड़ से 20,700 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश, 9 मोबाइल फोन तथा सीजी-10-ईजे-9497 नंबर की एक ग्रे रंग की मोटरसाइकिल जब्त की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज किया है। इसके साथ ही बीएनएसएस की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक गिरफ्तारी कर धारा 126 एवं 135(3) के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....