ChhattisgarhRaftaar News Cg

पेड़ से टकराई टूरिस्ट बस NH-30 पर बड़ा हादसा, एक युवक की मौत, 3 घायल…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जगदलपुर–रायपुर नेशनल हाईवे-30 पर गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। दुर्ग से तिरुपति जा रही एक टूरिस्ट बस भानपुरी थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पेड़ से टकरा गई। हादसे में 18 वर्षीय तारकेश्वर साहू की मौके पर ही मौत हो गई। वह राजनांदगांव जिले का निवासी था और बस में सहायक के रूप में काम कर रहा था। दुर्घटना में ड्राइवर समेत 3 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जगदलपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, बस में दुर्ग-रायपुर क्षेत्र के करीब 30 से 40 दर्शनार्थी सवार थे। हादसा सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच तारागांव के पास हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद यात्रियों ने खिड़कियां तोड़कर बाहर निकलकर जान बचाई। घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बाकी यात्रियों को पुलिस वाहन से भानपुरी थाना लाया गया है, जहां उनके ठहरने की व्यवस्था की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....