BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रतनपुर में फिर खून से लाल हुई रात; घर की छत पर युवक की बेरहमी से हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार..ईंट और हंसिया से वार कर उतारा मौत के घाट!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रतनपुर थाना क्षेत्र में हत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार हो रही वारदातों ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला ग्राम अकलतरी का है, जहां एक 35 वर्षीय युवक की उसके ही घर की छत पर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान इंद्रप्रकाश उर्फ गोलू भार्गव (35 वर्ष), पिता स्व. सारधा भार्गव, निवासी नीम चौक अकलतरी के रूप में हुई है। रविवार को उसका शव घर की छत पर खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे। घटनास्थल से खून से सनी ईंट और धारदार हंसिया बरामद किया गया है, जिससे हत्या किए जाने की आशंका है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने गांव के ही अमित कुमार सोनवानी (19 वर्ष) और सुधीर सोनवानी (26 वर्ष) को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों आरोपी नशे की हालत में मिले। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने बताया कि मृतक उनके घर के सामने गाली-गलौज कर रहा था, जिससे गुस्से में आकर उन्होंने उस पर हमला कर दिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी अत्यधिक नशे में हैं, इसलिए होश में आने के बाद घटना के वास्तविक कारण और पूरी परिस्थितियों की विस्तार से पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

रतनपुर में बढ़ती हत्या की वारदातों से दहशत……

रतनपुर क्षेत्र में लगातार सामने आ रही हत्या की घटनाओं से लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल है। एक के बाद एक हो रही वारदातों ने कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों में कानून का डर कम होता दिखाई दे रहा है, जिससे क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....