Raftaar News Cg

गरीबों को आवास से वंचित न करें कांग्रेस… डॉ. बांधी, पदयात्रा में सैकड़ों समर्थक हुए शामिल

मस्तूरी:- (प्रांशु क्षत्रिय) प्रदेश  की जनता को प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित रखने के विरोध में मस्तूरी विधायक व उपनेता प्रतिपक्ष डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी के नेतृत्व में चार दिवसीय पद यात्रा दूसरे दिन मस्तूरी मंडल के टिकारी से भारत माता के जयकारे के साथ प्रारंभ हुई। बता दें कि ये पद यात्रा सोमवार को ग्राम ओखर से प्रारंभ हुई है, जो 4 दिनों तक चलेगी जिसमें मस्तूरी विधायक अपने विधानसभा की जनता एवं समर्थकों के साथ लगभग 50 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे।

आज पद यात्रा के शुभारंभ के दौरान मस्तूरी विधायक ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा और केन्द्र सरकार द्धारा अतिरिक्त 5 किलो न देने सहित प्रधानमन्त्री आवास योजना के लाभ को आम जानता को न देने व प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार राजस्व मामलों में हो रही आर्थिक लापरवाही को लेकर राज्य सरकार को घेरा। ज्ञात हो कि इस पदयात्रा में मस्तूरी विधायक राज्य सरकार की विफलताओं और ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास से वंचित करने प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार और आमजन की समस्याओं के समाधान के प्रयास को लेकर ये यात्रा कर रहे हैं। इस पदयात्रा में मस्तूरी मंडल अध्यक्ष विजय अंचल, मल्हार मंडल महामंत्री रंजीत सिंह, मस्तूरी मंडल महामंत्री पवन श्रीवास, विधायक प्रतिनिधि बीपी सिंह ,संतोष मिश्रा, विधायक प्रतिनिधी जिला पंचायत द्वारिका टंडन और वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता और सैकड़ों जनसमूह के साथ यह यात्रा प्रारंभ हुई। इस पदयात्रा के दूसरे दिन मस्तूरी विधानसभा के साथ सैकड़ों लोग इस पदयात्रा में शामिल हुए ।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....