BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत; एनटीपीसी हादसे के पीड़ित परिवारों को 7.69 लाख की सहायता, मुआवजा और रोजगार का भी आश्वासन…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) एनटीपीसी सीपत के यूनिट-5 में हुए हादसे में जान गंवाने वाले दो संविदा कर्मियों के परिजनों को बुधवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। एनटीपीसी के अधिकारी-कर्मचारियों और संगवारी महिला समिति ने स्वेच्छा से राशि जुटाकर कुल 7 लाख 69 हजार 400 रुपए की मदद दी। अधिकारियों व कर्मचारियों के अंशदान से 7 लाख 19 हजार 400 रुपए तथा संगवारी महिला समिति की ओर से 50 हजार रुपए जुटाए गए। पोंड़ी गांव में आयोजित वितरण कार्यक्रम में मृतक श्याम साहू की पत्नी सरोज साहू और मृतक प्रताप सिंह कंवर की मां पूर्णिमा बाई व पिता बसंत सिंह कंवर को 3,84,700-3,84,700 रुपए की राशि सीपत तहसीलदार सोनू अग्रवाल ने सौंपी। इस अवसर पर एनटीपीसी अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी, परिजन और ग्रामीण मौजूद रहे। बता दें कि हादसे के दिन ही अंतिम संस्कार के लिए दोनों परिवारों को 50-50 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता दी गई थी। इसके अलावा एनटीपीसी प्रबंधन और ठेकेदार कंपनी मेसर्स गोरखपुर कंस्ट्रक्शन प्रा. लि. ने 5-5 लाख रुपए मुआवजा, ईएसआई पेंशन सुविधा और मृतकों के परिजनों को संविदा पर रोजगार देने की घोषणा भी की है। बता दे कि 6 अगस्त को दोपहर करीब 12:30 बजे मेंटेनेंस कार्य के दौरान प्री-एयर हीटर का प्लेटफॉर्म गिरने से हादसा हुआ था। जिसमें पांच संविदा श्रमिक घायल हुए थे। श्याम साहू की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि प्रताप सिंह कंवर ने उसी रात अपोलो अस्पताल में दम तोड़ दिया था। आज के कार्यक्रम में एनटीपीसी मानव संसाधन विभाग के उप महाप्रबंधक अजीत कुमार, बीएमडी विभाग के उप महाप्रबंधक सुरेश भूकया, सीनियर मैनेजर शैलेश चौहान, पोंड़ी के पूर्व सरपंच रामकुमार कुंभकार, एसएसआई भरत सिंह मरकाम सहित कई अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....