ChhattisgarhRaftaar News Cg

मस्तूरी; खेत के पेड़ में लटका मिला युवक का शव..गांव में हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में!

मस्तूरी: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कछार में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान राजेश यादव पिता तेजराम यादव उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम कछार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश यादव अपने ही गांव के खेत में गया था, जहां उसने एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार को खेत की ओर गए ग्रामीणों ने जब युवक का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका देखा, तो इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना तत्काल मस्तूरी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है तथा आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....