ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

गौरेला-पेंड्रा मरवाही में अंधविश्वास की बलि चढ़ी महिला, जादू-टोना के शक में महिला की हत्या…तीन आरोपी गिरफ्तार!

गौरेला-पेंड्रा मरवाही: (प्रांशु क्षत्रिय) पेंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खरड़ी में अंधविश्वास के चलते एक महिला की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। पड़ोसी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर महिला के सिर पर पत्थर से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी धीरपाल (50) के बेटे की 3 से 5 महीने पहले बीमारी के चलते इलाज के दौरान मौत हो गई थी। धीरपाल को संदेह था कि उसके बेटे की मौत जादू-टोना के कारण हुई है और इसके लिए उसने रिश्तेदार कौशल्या को जिम्मेदार ठहराया। इसी शक ने उसके मन में रंजिश पैदा कर दी। घटना सोमवार की है, जब कौशल्या घर पर अकेली थी। इसी दौरान धीरपाल अपने दो साथियों के साथ उसके घर में घुसा और पत्थर से उसके सिर पर लगातार वार किए। गंभीर चोट और अधिक रक्तस्राव के कारण कौशल्या की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। कुछ समय बाद जब परिजन घर पहुंचे, तो घटना की जानकारी मिली। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में साफ हुआ है कि अंधविश्वास और जादू-टोना के शक ने इस जघन्य वारदात को जन्म दिया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16.2 लीटर अवैध शराब जब्त, एक्टिवा से शराब तस्करी करते दो आरोपी दबोचे! बिलासपुर; खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की मौके पर मौत...पुलिस जांच में जुटी! बिलासपुर; पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, फिर पति ने फांसी लगाकर दी जान...दूसरे कमरे में बंद मिल... बिलासपुर; आईटीआई कोनी में प्राचार्य की अनुपस्थिति पर बवाल, एनएसयूआई ने निष्पक्ष जांच की मांग! बिलासपुर; तलवार लहराकर राहगीरों को धमका रहा युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई! मस्तूरी; खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरा करंट, महिला की दर्दनाक मौत..बिजली विभाग पर उठ... सीपत; लूतरा शरीफ दरगाह के 6 पदाधिकारियों में दिया सामूहिक इस्तीफा: नवगठित प्रबंधन समिति में मची हलचल... बिलासपुर; जांच समिति गठन के बावजूद कार्रवाई नहीं, एनएसयूआई ने की जांच की मांग! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार! बिलासपुर; बाथरूम जाते समय करैत ने बुजुर्ग महिला को डसा, इलाज के दौरान मौत!